उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल , फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मियों को किया जाएगा सम्मानित

फार्मर आईडी किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल एग्री स्टैक योजना के तहत फार्मर आईडी निर्माण कार्य की समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में शुक्रवार को आयोजित बैठक में एग्री स्टैक परियोजना के तहत जिले में बनाए जा रहे फार्मर आईडी के कार्य की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान की गई चर्चा

बैठक में फार्मर आईडी निर्माण कार्य को मिशन मोड में तेज गति से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी पात्र किसानों का फार्मर आईडी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा सके।

फार्मर आईडी निर्माण में प्रगति

जिला पदाधिकारी ने बताया कि फार्मर आईडी निर्माण कार्य में अधिक प्रगति लाने हेतु जिले के विकास मित्र, जीविका कर्मी एवं आवास सहायकों को भी इस कार्य में लगाया गया है तथा इन कर्मियों का यूजर आईडी तैयार किया जा चुका है तथा सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक यूजर आईडी से प्रतिदिन न्यूनतम 5 फार्मर आईडी का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा इसकी प्रतिदिन दैनिक प्रतिवेदन प्राप्त कर समीक्षा की जाएगी।

कर्मियों को पुरस्कृत करने की योजना

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कर्मी अधिक संख्या में गुणवत्तापूर्ण फार्मर आईडी निर्माण का कार्य करेंगे, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा संबंधित कर्मियों को फार्मर आईडी निर्माण से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और अधिक से अधिक किसानों का निबंधन सुनिश्चित किया जा सके।

एग्री स्टैक परियोजना का महत्व

जिला पदाधिकारी ने कहा कि एग्री स्टैक परियोजना किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा, कृषि अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो सकेगा। बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला विकास पदाधिकारी सहित कृषि विभाग के अन्य संबंधित पदाधिकारी, विकास मित्र, आवास सहायक, जीविका कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे। फोटो- 15 मई जेहाना- 16 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को कृर्षि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम अलंकृता पांडे व अन्य वरीय पदाधिकारी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फार्मर आईडी का निर्माण किस योजना के तहत किया जा रहा है?
फार्मर आईडी का निर्माण एग्री स्टैक योजना के तहत किया जा रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।