Jahanabad News: किसान से हथियार के बल पर मोबाइल छीना तथा कि मारपीट

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: हुलासगंज में भगवानपुर गांव के किसान अविष्कार कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने हमला किया। वह खेत से लौटते समय बाइक पर थे, जब तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर उनका मोबाइल छीन लिया और उन्हें घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है।

Jahanabad News: किसान से हथियार के बल पर मोबाइल छीना तथा कि मारपीट

Jahanabad News: हुलासगंज। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात दस बजे बधार में खेत में पानी कर लौट रहे भगवानपुर गांव निवासी तीस वर्षीय किसान अविष्कार कुमार के साथ अज्ञात अपराधियों ने न केवल मार पीट की बल्कि पिस्तौल के बट से मार कर घायल कर दिया तथा मोबाइल छीन लिया। इस संबंध में पीड़ित किसान ने बताया कि धान रोपाई के लिए खेत में मोटर से पानी किया जा रहा था। काम होने के बाद बधार से घर लौटने के क्रम में बाईक पर सवार तीन युवक आकर पिस्तौल सीने में सटा दिया तथा पहले मोबाइल छीना फिर माथे पर पिस्तौल से मार घायल कर दिया तथा तीनों फरार हो गए।

इस संबंध में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ हुलास गंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।