विद्यायल में शिक्षिकाओं के द्वारा दिया गया योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा

Jan 16, 2026 09:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

कन्या मध्य विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय की छह शिक्षिकाओं गीतांजलि कुमारी, सरोज कुमारी, सुजाता कुमारी, रेणु कुमारी, शायरा खातून और वजादा तब्बसुम...

विद्यायल में शिक्षिकाओं के द्वारा दिया गया योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा

कन्या मध्य विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन शिक्षिकाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद कन्या शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान किया करपी, निज संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय की छह शिक्षिकाओं गीतांजलि कुमारी, सरोज कुमारी, सुजाता कुमारी, रेणु कुमारी, शायरा खातून और वजादा तब्बसुम को गृह जिला स्थानांतरण होने पर समारोह पूर्वक विदाई दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी शबाना हारून ने कहा कि स्थानांतरण सेवा प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा है, लेकिन शिक्षिकाओं द्वारा यहां दिया गया योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि इन शिक्षिकाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद कन्या शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान किया। अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ उन्होंने छात्राओं को न केवल किताबी ज्ञान दिया, बल्कि आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों से भी समृद्ध किया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि गृह जिला में कार्य करने का अवसर शिक्षिकाओं को परिवार के साथ रहते हुए और अधिक मनोयोग से सेवा करने का अवसर देगा। उन्होंने यह भी कहा कि कन्या मध्य विद्यालय की पहचान इन शिक्षिकाओं के कार्यों से बनी है और आने वाले समय में भी उनका योगदान प्रेरणा बना रहेगा। समारोह के अंत में विद्यालय की ओर से सभी शिक्षिकाओं को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापिका रानी शांति के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर उषा कुमारी, प्रमिला सिन्हा, सुषमा कुमारी, अरुण कुमार, रवि कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे। बीइओ ने बताई की इस विद्यालय में वर्ग छह से आठ तक की दो शिक्षिकाएं थी, उनका भी स्थानान्तरण हो गया। फोटो- 16 जनवरी अरवल- 07 कैप्शन- करपी प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षिकाएं की विदाई समारोह में शामिल शिक्षक व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।