मल्ही पट्टी मोहल्ला में लाखों रुपये की चोरी

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

गर्मी के कारण छत पर सोये थे परिवार के सभी लोग , सुबह में घर का बक्सा टूटा हुआ और सामान इधर-उधर बिखरा मिला

मल्ही पट्टी मोहल्ला में लाखों रुपये की चोरी

गर्मी के कारण छत पर सोये थे परिवार के सभी लोग सुबह में घर का बक्सा टूटा हुआ और सामान इधर-उधर बिखरा मिला अरवल, निज संवाददाता।

चोरी की घटना

सदर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 के मल्ही पट्टी मोहल्ला में राजू चौधरी के घर से गुरुवार की रात साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक की संपत्ती की चोरी कर ली गयी। चोरों ने घर में घुसकर बक्शा के ताला तोड़कर घर में रखे 150000 नगद एवं 2 लाख से अधिक के जेवरात उड़ा लिये। शुक्रवार की सुबह जब घर के लोग जगे तो देखें कि घर का बक्सा टूटा हुआ है एवं सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है उसके बाद लोगों को चोरी का अहसास हुआ। इसके बाद घर के मालिक राजू चौधरी के द्वारा इस घटना के बारे में सदर थाने के पुलिस को सूचना दी गयी।

पुलिस कार्रवाई

इस मामले में राजू चौधरी की पत्नी आरती देवी के द्वारा सदर थाने में आवेदन दिया गया है। दिए आवेदन में कहा गया है कि गर्मी के कारण घर के सभी लोग छत पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात में चोर घर में घुसकर नगद एवं जेवरात की चोरी कर ली। इस मामले में सदर थाने के प्रभारी थाना अध्यक्ष देवकांत Singh ने बताया कि मल्हीपटटी मुहल्ले के राजू चौधरी के घर से चोरी के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम के द्वारा जांच करायी गयी है। मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फोटो- 12 जून अरवल- 09 कैप्शन- सदर थाना क्षेत्र के मल्हीपटटी मोहल्ला स्थित एक घर में गुरुवार की रात चोरी के बाद बिखरा सामान।

सबसे आम सवाल

इस चोरी की घटना में कितना धन और सामान चोरी हुआ?
इस चोरी की घटना में 150000 नगद एवं 2 लाख से अधिक के जेवरात चोरी हुए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।