निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

सड़क पर शव रखकर जाम करने की हुई कोशिश, । शहर के अस्पताल मोड़ के समीप संचालित एक निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया जमकर हंगामा

सड़क पर शव रखकर जाम करने की हुई कोशिश मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर परिजनों को कराया शांत जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर के अस्पताल मोड़ के समीप संचालित एक निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

परिजनों का आरोप

परिजनों द्वारा तोड़फोड़ व हंगामा को देख कर क्लीनिक से सभी कर्मी और चिकित्सक मौके से फरार हो गए। वहीं कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जाम के कारण कुछ समय के लिए लोगों को परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि काको थाना क्षेत्र के बारा पिंजौरा निवासी 27 वर्षीया रेशमा परवीण को प्रसव के लिए क्लीनिक में भर्ती कराया गया था।

जांच और कार्रवाई की मांग

परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक के लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान महिला की स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में सदर अस्पताल में ले जाने को कहा गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि नवजात शिशु पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। रेशमा परवीण की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग क्लीनिक के बाहर जमा हो गए। लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

पुलिस का आश्वासन

परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक प्रबंधक और चिकित्सक के लापरवाही के कारण महिला की जान गई है। प्रदर्शन कर रहे लोग उचित मुआवजा और अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद लोग शांत हुए। फोटो- 17 जून जेहाना- 21 कैप्शन- शहर स्थित अस्पताल मोड़ के समीप क्लीनिक में महिला की मौत के बाद बुधवार को सड़क जाम करते लोगों को समझाती पुलिस。

प्रश्नोत्तर

महिला की मौत कहाँ हुई?
महिला की मौत शहर के अस्पताल मोड़ के समीप संचालित एक निजी क्लीनिक में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।