मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग हुए घायल
Mar 31, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
घोसी, निज संवाददातामारपीट के संदर्भ में जख्मी साकेत मांझी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में पूर्व के विवाद को लेकर उनके माता एवं पिता के साथ गाली-गलौज कर रहा था।

घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट के संदर्भ में जख्मी साकेत मांझी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग शराब के नशे में पूर्व के विवाद को लेकर उनके माता एवं पिता के साथ गाली-गलौज कर रहा था। जब वह गाली देने से मना किया तो लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। मारपीट की घटना में साकेत मांझी, कृष्णा मांझी एवं रामरति देवी भी घायल हो गयी। जिसका इलाज पीएचसी घोसी में कराया गया है।
पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


