Jahanabad News: 50 हजार नगद व आभूषण समेत दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी
Jahanabad News: शाम में शादी में गया था पूरा परिवार, रात में हो गयी चोरी, शहर के जाफरगंज मोहल्ला स्थित एक घर में गुरुवार की रात चोरी हो गई। खाली घर प्रकार अपराधियों ने घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने चांदी के कुछ...

Jahanabad News: शाम में शादी में गया था पूरा परिवार, रात में हो गयी चोरी जहानाबाद शहर के जाफरगंज मोहल्ला स्थित एक खाली घर में हुई घटना जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के जाफरगंज मोहल्ला स्थित एक घर में गुरुवार की रात चोरी हो गई। खाली घर प्रकार अपराधियों ने घर में रखे 50 हजार रुपये और सोने चांदी के कुछ आभूषण समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति ले भागा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
घटना का विवरण
घटना के संबंध में गृहस्वामी मोहम्मद सुहेल आलम ने जानकारी दी है कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे वे पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे परिवार के साथ वापस लौटे। मुख्य दरवाजा को खोला और घर के भीतर गए तो देखा कि उनके मुख्यव कमरे के सारे सामान बिखरे पड़े हैं। आलमारी में रखे रुपये और एक बैग से उनकी पत्नी और बेटी के सोने के लॉकेट, चांदी के पायल एवं कान के कुछ टॉप्स गायब थे। चोर रसोईघर से राशन का भी सामान ले भागा। बताया गया है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसा था। सुहेल आलम ने यह भी बताया कि महज दो दिन पहले उनके गैरेज में भी चोरी की घटना हुई थी। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गयी। पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है। फोटो- 31 जुलाई जेहाना- 20 कैप्शन- शहर के जाफरगंज मोहल्ला स्थित एक घर में गुरुवार की रात चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाता युवक।


