
आशीर्वाद कंपनी के अधिकारियों ने किंजर में चलाया छापेमारी अभियान
किंजर थाने में आर्शीवाद कंपनी के अधिकारी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी, किंजर बाजार में ब्रांडेड आशीर्वाद कंपनी जो पीवीसी पाइप वॉटर टैंक का निर्माण कर बाजारों में बिक्री करती है, उस कंपनी के नाम पर...
किंजर थाने में आर्शीवाद कंपनी के अधिकारी के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी टीम ने एक 500 लीटर की पोली आशीर्वाद प्रिंटेड वॉटर टैंक एवं 8 पीस ट्यूबबेल पीवीसी पाइप आशीर्वाद प्रिंटेड की जब्त किंजर, निज संवाददाता। किंजर बाजार में ब्रांडेड आशीर्वाद कंपनी जो पीवीसी पाइप वॉटर टैंक का निर्माण कर बाजारों में बिक्री करती है, उस कंपनी के नाम पर नकली अन्य सामानों की बिक्री की सूचना लगातार कंपनी शीर्ष को मिल रही थी। सूचना इकट्ठा करने के बाद आशीर्वाद कंपनी की ओर से दिल्ली से एक टीम मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किंजर में भेजा गया। शनिवार को स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से किंजर बाजार, किंजर मोड़ स्थित कई हार्डवेयर की दुकानों में जा जाकर आशीर्वाद कंपनी की प्रोडक्ट की जांच बारीकी से की।
इसी क्रम में किंजर बाजार स्थित आशीर्वाद हार्डवेयर राजेंद्र प्रसाद की दुकान में जांच के दौरान बाहर से आए टीम ने एक 500 लीटर की पोली आशीर्वाद प्रिंटेड वॉटर टैंक एवं 8 पीस ट्यूबबेल पीवीसी पाइप आशीर्वाद प्रिंटेड जप्त कर, किंजर थाने ले गई। वहीं मनीष कुमार गुप्ता की लिखित सूचना पर किंजर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष सिमरन राज ने बताया कि इस कालाबाजारी कि मामला को दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। इस छापेमारी के बाद ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान की बिक्री करने वाले दुकानदारों में दहशत व्याप्त हो गया है। इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता कौशलेंद्र नारायण का कहना है कि इस तरह की छापेमारी नकली सामान बेचने वाले की विरोध कंपनी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा लगातार अन्य प्रकार के प्रोडक्टों की होते रहना चाहिए, ताकि आम उपभोक्ता को ठगी का शिकार नहीं बनना पड़े। फोटो- 10 जनवरी अरवल- 22 कैप्शन- किंजर बाजार स्थित एक दुकान में शनिवार को छापेमारी करते आर्शीवाद कंपनी के अधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




