
शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आनंद का माध्यम बनाए
जहानाबाद, निज संवाददाता।सभी स्थानों पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। परीक्षा परिणामों के साथ सभी शाखाओं में पैरेंट टीचर मीटिंग का...
जहानाबाद, निज संवाददाता। मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल के अंतर्गत संचालित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी तथा मानस इंटरनेशनल, जहानाबाद अनुमंडल कार्यालय के पूर्व तथा कोर्ट स्टेशन के पश्चिम सहित मखदुमपुर और हुलासगंज की शाखाओं में थर्ड असेसमेंट के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। सभी स्थानों पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। परीक्षा परिणामों के साथ सभी शाखाओं में पैरेंट टीचर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत शुभारंभ मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा एवं निदेशक निशांत रंजन द्वारा किया गया। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्वाध्याय की आदत और भविष्य की तैयारी को लेकर सार्थक संवाद हुआ।
शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के लिए घर पर सकारात्मक अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराने की सलाह दी। अभिभावकों से आह्वान किया कि वे विद्यालय के साथ मिलकर बच्चों की प्रतिभा को पहचानें, उन्हें प्रोत्साहित करें और शिक्षा को बोझ नहीं, बल्कि आनंद का माध्यम बनाएं। पीए 3 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सभी शाखाओं में मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। फोटो- 23 दिसंबर जेहाना- 06 कैप्शन- शहर स्थित मानस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल दक्षिणी में मंगलवार को आयोजित परीक्षा परिणाम की जानकारी देते चेयरमैन डॉ. अरुण कुमार सिन्हा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




