EVM Demonstration and Voting Training Conducted in Pariyari Panchayat मतदाताओं को जागरूक किया गया, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsEVM Demonstration and Voting Training Conducted in Pariyari Panchayat

मतदाताओं को जागरूक किया गया

करपी के परियारी पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। मास्टर ट्रेनर टीम ने मतदाताओं को वोटिंग का प्रशिक्षण दिया और डमी मतदान भी कराया। महिला मतदाता एवं नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादSun, 24 Aug 2025 09:45 PM
share Share
Follow Us on
मतदाताओं को जागरूक किया गया

करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के परियारी पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर रविवार को ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन वाहन के साथ मास्टर ट्रेनर अपनी टीम के साथ लोगों को ईवीएम से वोटिंग का प्रशिक्षण देते देखे गए। मतदान केंद्रों पर उपस्थित मतदाताओं से डमी मतदान भी कराया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार, कार्यपालक सहायक साबरीन जेवा ने लोगों की कई सवालों का भी समाधान किया। रविवार के दिन एक ओर जहां विद्यालय बंद थे वहीं मोबाईल डेमोंस्ट्रेशन टीम ने गांव में लोगों को बुला बुलाकर एकत्र करके ईवीएम का डेमो कराया।महिला मतदाता एवं नए वोटर काफी उत्सुकता से मतदान का डेमो करते दिखे।

कई मतदान केंद्रों पर मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वाहन को जाने में असुविधा हुई, लेकिन टीम ने गांवों में ही सामुदायिक जगहों पर लोगों को बुलाकर प्रचार प्रसार का कार्य किया। टीम ने महमदपुर, शांतिपूरम, परियारी डीह, गनियारी, मिर्जापुर, महारिया, कन्हैया चक एवं मजीदपुर गांवों के 12 मतदान केंद्रों पर जागरूकता एवं डमी मतदान का आयोजन किया। फोटो- 24 अगस्त अरवल- 25 कैप्शन- करपी के परियारी पंचायत के मतदान केन्द्र पर ईवीएम से वोटिंग की जानकारी देते कर्मी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।