
राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़ाया संस्थान का मान: प्राचार्य
इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी बनेंगी प्रेरणास्रोत , राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग की दो छात्राओं का चयन बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से मोटर वाहन...
इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी बनेंगी प्रेरणास्रोत अभियंत्रण विभाग की दो छात्राओं का बीपीएससी से मोटर वाहन निरीक्षक के पद पर चयन मेहंदीया, निज संवाददाता राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग की दो छात्राओं का चयन बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से मोटर वाहन निरीक्षक पद पर हुआ है। चयनित छात्राओं में सत्र 2020-24 की प्रणाली कुमारी एवं सत्र 2019-23 की वंशिका कुमारी शामिल हैं। दोनों छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से महाविद्यालय का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। इस सफलता से इंजीनियरिंग कॉलेज अरवल के छात्र गर्व महसूस कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रणव कुमार ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगी। यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार सिंह ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए बताया कि विभाग सदैव छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन प्रदान करता रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहा है। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने इस उपलब्धि को संस्थान के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि महाविद्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर परिणामों की दिशा में अग्रसर है। आशा व्यक्त की है कि आने वाले समय में और भी विद्यार्थी इस प्रकार की उपलब्धियां हासिल करेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




