आज चुने जाएंगे नगर निकायों के सशक्त स्थायी समिति के सदस्य
जहानाबाद नप व मखदुमपुर, घोसी और काको नगर पंचायत में है चुनाव, नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश के आलोक में जहानाबाद जिले के चारों नगर निकाय जहानाबाद नगर परिषद, मखदुमपुर, घोसी और काको नगर पंचायत के...

जहानाबाद नप व मखदुमपुर, घोसी और काको नगर पंचायत में है चुनाव 03 - तीन सदस्यों का चारों निकायों में होगा चयन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश के आलोक में जहानाबाद जिले के चारों नगर निकाय जहानाबाद नगर परिषद, मखदुमपुर, घोसी और काको नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया 29 मई को पूर्वाहन 08 बजे से शुरू होगी।
चुनाव प्रक्रिया
उक्त चारो निकायों में तीन - तीन सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का निर्वाचन होना है। नगर परिषद जहानाबाद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया नगर परिषद कार्यालय के सभागार में पूरी होगी। मखदुमपुर में नगर पंचायत मखदुमपुर का सभागार, घोसी में नगर पंचायत घोसी का सभागार और काको में आपूर्ति भवन काको सभागार में निर्वाचन की प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी के द्वारा निर्वाची, सहायक निर्वाची पदाधिकारी और प्रेक्षक बनाए गए हैं। सभी चुनाव स्थलों पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
निर्वाचन अधिकारी
जहानाबाद नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। नगर पंचायत मखदुमपुर के लिए वरीय उपसमाहर्ता सह जिला स्थापना उपसमाहर्ता होमा इरफान, घोसी नगर पंचायत के लिए वरीय उपसमाहर्ता निपुण कुमारी और नगर पंचायत काको में सशक्त स्थाई समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराने के लिए भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमु अमला निर्वाची पदाधिकारी बनाई गई हैं। चुनाव को लेकर सभी निकायों में गुटों में विभक्त वार्ड पार्षदों के बीच गुरुवार को भी देर रात तक अपनी-अपनी गोटी सेट करने का खेल चलता रहा। साथ ही संभावित उम्मीदवार अपने समर्थक वोटरों को चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। फोटो- 28 मई जेहाना- 12 कैप्शन- शहर स्थित नप कार्यालय भवन。
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


