हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर
कुर्था, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर बड़े ही उत्साह, उल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया।

कुर्था, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्योहार ईद-उल-फितर बड़े ही उत्साह, उल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही त्योहार की रौनक देखने को मिली। नए-नए परिधानों में सजे मुस्लिम भाइयों का उत्साह देखते ही बन रहा था। ईद की नमाज अदा करने के लिए बूढ़े, जवान और बच्चे सभी उत्साहपूर्वक ईदगाहों की ओर बढ़ते नजर आए। एक माह तक चले रमजान के पवित्र महीने के समापन के बाद ईद का यह पर्व लोगों के लिए खास खुशी लेकर आया। प्रखंड के धमौल, पिंजरावा, राजेपुर, मानिकपुर, ढोंढरा, गंगापुर, पैनाठी और कुर्था डीह स्थित ईदगाहों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। त्योहार के मद्देनज़र जिला प्रशासन की ओर से सभी ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर घरों में लच्छेदार सेवइयां और सूखे मेवों से मेहमानों की खूब आवभगत की गई, जिससे ईद की मिठास और भी बढ़ गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


