शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ बकरीद पर्व

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

किंजर में ईद उल जुहा बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच ने खुशहाली की दुआ मांगी, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखा।

शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ बकरीद पर्व

किंजर, निज संवाददाता। किंजर इलाके में गुरुवार को ईद उल जुहा बकरीद का पर्व गुरुवार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस पर्व के मौके पर सुबह सात बजे किंजर नगला इब्राहिमपुर धमौल मानिकपुर सलेमपुर बाजितपुर आदि मस्जिदों में मुस्लिम भाइयों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस मौके पर मोहम्मद मोकीम अहमद पूर्व सरपंच अलीम मंसूरी में बताया कि पर्व के मौके पर नमाज अदा कर अपने वतन अपने प्रदेश अपने गांव एवं समाज के सभी लोगों के खुशहाली की दुआ अल्लाह से मांगी।

इस मौके पर किंजर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने अपने दल बल के साथ पूरी तरह सक्रिय दिखे और हर पल की खबर अन्य स्थानों पर तैनात अपने साथियों से लेते रहे इस मौके पर महिला पुलिस भी मस्जिद के पास तैनात थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।