Jahanabad News: 13 लंबित कचरा प्रसंस्करण इकाइयों के लिए मिनी शेड बनाएं
Jahanabad News: हर घर नल का जल' योजनाओं के सुचारु संचालन और जल गुणवत्ता जांच बढ़ाने पर जोर, जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई।

Jahanabad News: हर घर नल का जल' योजनाओं के सुचारु संचालन और जल गुणवत्ता जांच बढ़ाने पर जोर बैठक में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रभावी अनुपालन पर विशेष दिया गया बल जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई।
बैठक का उद्देश्य
समीक्षा के दौरान सामने आया कि भूमि की अनुपलब्धता के कारण जिले में 13 कचरा प्रसंस्करण इकाइयों का निर्माण लंबित है। इस पर जिला पदाधिकारी ने व्यावहारिक समाधान सुझाते हुए निर्देश दिया कि जहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां 700 से 800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में मिनी वेस्ट प्रोसेसिंग शेड विकसित किए जाएं, ताकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य प्रभावित न हो।
स्वच्छता की व्यवस्था
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था समयबद्ध ढंग से विकसित की जाए तथा सामुदायिक स्वच्छता परिसंपत्तियों को नियमित रूप से क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का आधार है। उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में एसडब्लूएम नियम के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा
बैठक में 'हर घर नल का जल' योजना की भी गहन समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी जलापूर्ति योजनाओं को पूरी तरह कार्यशील रखने, नियमित संचालन एवं अनुरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन टोलों में अब भी जलापूर्ति योजनाएं निर्माणाधीन हैं, उन्हें शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने पंप ऑपरेटरों एवं अनुरक्षकों के मानदेय तथा बिजली बिलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था बाधित न हो। पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष जोर देते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जल गुणवत्ता अनुश्रवण की समीक्षा के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों की संख्या के अनुरूप जल गुणवत्ता जांच का दायरा बढ़ाने के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही वाटर सर्विस असेसमेंट से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर बल दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष, निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो- 14 जुलाई जेहाना- 23 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में मंगलवार को जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम छिरिड वाई भूटिया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


