Jahanabad News: दुर्गा पूजा को लेकर ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़
Jahanabad News: ट्रेनों में भीड़ से दैनिक यात्रियों को हो रही परेशानी , दुर्गा पूजा त्यौहार नजदीक आने के साथ ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है।

त्योहारों से पहले मखदुमपुर स्टेशन पर बढ़ी भीड़
Jahanabad News:
ट्रेनों में भीड़ से दैनिक यात्रियों को हो रही परेशानी रिजर्व टिकट नहीं मिलने पर सामान्य टिकट पर घर लौटने को विवश हैं लोग मखदुमपुर, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा त्यौहार नजदीक आने के साथ ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। मखदुमपुर स्टेशन पर रुकने वाले ट्रेनों से बड़ी संख्या में लोग उतर रहे हैं। इन मे बड़ी संख्या में वैसे लोग हैं जो दूसरे प्रदेश या दूसरे शहरों में नौकरी व्यवसाय करते हैं। स्टेशन पर पटना और गयाजी तरफ से आने वाले ट्रेनों में अचानक भीड़ बढ़ गई है। भीड़ बढ़ने से ग्रामीण क्षेत्र में जाने वाले टेंपो एवं अन्य सवारी गाड़ियों में भी भीड़ देखी जा रही है। मखदुमपुर- गुलाबगंज रोड, पाई बिगहा रोड, विशुगंज रोड, बराबर रोड मेजाने वाले टेंपो एवं अन्य वाहनों में यात्री भरकर जा रहे हैं। इससे लोकल टेंपो चालकों की आमदनी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि दुर्गा पूजा के साथ त्योहारों की श्रृंखला शुरू हो रही है। दुर्गा पूजा के बाद दीपावली, छठ का त्यौहार है। प्रदेश से लौटने वाले अधिकांश लोग त्योहार मना कर लौटेंगे। दिल्ली में एक कंपनी में काम करने वाले विजय यादव ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष दशहरा में घर एक बार आता है। दुर्गा पूजा दिवाली मना कर लौटता है। वहीं सूरत से लौटने वाले जितेंद्र पासवान ने बताया कि वे लोग दुर्गा पूजा पर घर लौट रहे हैं त्यौहार मना कर दीपावली के बाद लौट जाएंगे। भी अधिक होने के कारण लोगों को ट्रेन में सीट नहीं मिल पा रहा है। बहुत से लोग ट्रेन में जनरल डब्बे में किसी तरह पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि त्योहार निकट आने के भीड़ काफी अधिक हो गई है, एक-दो दिन में स्कूल ,कॉलेज, कार्यालय में छुट्टी होने के बाद भीड़ और बढ़ेगी। फोटो- 14 अक्टूबर जेहाना- 08 कैप्शन- मखदुमपुर स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन पर चढ़ने के लिए आपाधापी करते लोग।

