करपी सीएचसी के प्रभारी डॉ. शशिकांत बने पारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
करपी सीएचसी के प्रभारी डॉ. शशिकांत बने पारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य करपी सीएचसी के प्रभारी डॉ. शशिकांत बने पारा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य

करपी, निज संवाददाता करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें पारा मेडिकल संस्थान अरवल के प्रभारी प्राचार्य बनाए गए है।
उत्कृष्ट कार्यों की सराहना
उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन को देखते हुए विभाग ने यह निर्णय लिया है। डॉ. शशिकांत कुमार के नेतृत्व में करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर गठित कायाकल्प टीम द्वारा पिछले लगातार पांच वर्षों से करपी सीएचसी को राज्य स्तर पर बेहतर रैंकिंग प्राप्त हो रही है।
राज्य स्तर पर रैंकिंग
इस वर्ष भी करपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा केंद्र को 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।
नई स्वास्थ्य संस्थानों की शुरुआत
इनके निर्देशन में बेलखारा स्वास्थ्य उपकेंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर तथा परियारी स्वास्थ्य केंद्र को राज्य स्तर पर एनक्वास ग्रेडिंग प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उनके प्रयासों से प्रखंड क्षेत्र में कई नए स्वास्थ्य संस्थान चालू किए गए हैं।
24 घंटे प्रसव सुविधा
साथ ही स्वास्थ्य केंद्र किंजर, शहर तेलपा एवं रामपुर चाय में 24 घंटे प्रसव सुविधा भी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को काफी राहत मिल रही है। डॉ. शशिकांत कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों एवं क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में परामेडिकल संस्थान अरवल भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


