Jahanabad News: शहरी निकायों में सेनेटरी लैंडफिल का शीघ्र करें निर्माण

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

Jahanabad News: नगर निकायों में एमआरएफ, कंपोस्ट पिट एवं सैनिटरी लैंडफिल हेतु करें भूमि की उपलब्धता, नगर निकायों में एमआरएफ, कंपोस्ट पिट एवं सैनिटरी लैंडफिल हेतु करें भूमि की उपलब्धता

Jahanabad News: शहरी निकायों में सेनेटरी लैंडफिल का शीघ्र करें निर्माण

Jahanabad News: नगर निकायों में एमआरएफ, कंपोस्ट पिट एवं सैनिटरी लैंडफिल हेतु करें भूमि की उपलब्धता समयबद्ध भूमि चिन्हांकन एवं निर्माण कार्य में तेजी लाने का डीएम ने दिया निर्देश जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में जिले के सभी नगर निकायों में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी, कंपोस्ट पिट एवं सैनिटरी लैंडफिल हेतु भूमि की उपलब्धता एवं संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

भूमि चिन्हांकन एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा

बैठक में नगर निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की आधारभूत संरचना के विकास हेतु भूमि चिन्हांकन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षाकाल में यह पाया गया कि एमआरएफ एवं कंपोस्ट पिट के लिए एक ही स्थान पर (क्लस्टर के रूप में) लगभग 7.92 एकड़ भूमि की अनुपलब्धता को लेकर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर परिषद जहानाबाद एवं नगर पंचायत घोषी के लिए घोषी क्षेत्र में लगभग 5 एकड़ भूमि एमआरएफ एवं कंपोस्ट पिट की स्थापना हेतु अविलंब चिन्हित की जाए।

निर्माण कार्य में तेजी लाना

साथ ही नगर पंचायत, काको को अपने क्षेत्र में पूर्व से चिन्हित भूमि पर एमआरएफ एवं कंपोस्ट पिट की स्थापना की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में नगर पंचायत, मखदुमपुर में पूर्व से निर्माणाधीन एमआरएफ एवं कंपोस्ट पिट परियोजना की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

सैनिटरी लैंडफिल हेतु भूमि की उपलब्धता

इसके उपरांत सैनिटरी लैंडफिल हेतु भूमि उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगर परिषद जहानाबाद के लिए पृथक रूप से लगभग 5 एकड़ भूमि एसएलएफ की स्थापना हेतु तथा नगर पंचायत मखदुमपुर, काको एवं घोषी के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर एसएलएफ निर्माण की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के क्रम में नगर पंचायत, मखदुमपुर के लिए वर्तमान में लगभग 1.82 एकड़ भूमि की उपलब्धता पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, मखदुमपुर को निर्देशित किया कि नगर पंचायत के लिए कुल 2.5 एकड़ भूमि शीघ्र चिन्हित करते हुए अद्यतन प्रतिवेदन अगले दिवस तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि एसएलएफ निर्माण की प्रक्रिया में किसी प्रकार का विलंब न हो। फोटो- 31 जुलाई जेहाना- 19 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक करती डीएम छिरिड वाई भूटिया।

अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल

डीएम ने नगर निकायों में कौन सी सुविधा के लिए भूमि चिन्हांकन का निर्देश दिया?
डीएम ने नगर निकायों में एमआरएफ, कंपोस्ट पिट एवं सैनिटरी लैंडफिल के लिए भूमि चिन्हांकन का निर्देश दिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: शहरी निकायों में सेनेटरी लैंडफिल का शीघ्र करें निर्माण