अंर्तराज्यीय बस स्टैंड पर नागरिक सुविधाओं का होगा विस्तार: जिलाधिकारी

Dec 19, 2025 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

परिसर में घूम-घूमकर लिया जायजा, कमियों को दूर करने का निर्देश , संबंधित सभी अधिकारियों को इस बात को लेकर सचेष्ट होना चाहिए। दरअसल वे शुक्रवार को यहां काको रोड स्थित अंर्तराज्यीय बस स्टैंड परिसर में...

अंर्तराज्यीय बस स्टैंड पर नागरिक सुविधाओं का होगा विस्तार: जिलाधिकारी

परिसर में घूम-घूमकर लिया जायजा, कमियों को दूर करने का निर्देश जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कहा कि सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सुविधाओं के बारे में आम लोगों के बीच अधिकतम जानकारी होनी चाहिए। संबंधित सभी अधिकारियों को इस बात को लेकर सचेष्ट होना चाहिए। दरअसल वे शुक्रवार को यहां काको रोड स्थित अंर्तराज्यीय बस स्टैंड परिसर में नागरिक सुविधाओं का जायजा लेने पहुंची थीं। जिलाधिकारी ने परिसर स्थित यात्री विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया गया। हालांकि वहां सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध थी लेकिन आम लोगों की उपस्थिति काफी कम थी। विश्राम गृह में स्वच्छ बेड, कंबल से लेकर पेयजल के लिए आरओ तक की उपलब्धता सुनिश्चित की गई थी।

निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, रैन बसेरा के संचालक व अन्य कर्मी उपस्थित थे। 50 बेड की क्षमता वाले यात्री विश्राम गृह में कुल मिलाकर सुविधाएं अच्छी थी लेकिन वहां संख्या नगन्य पाकर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। उन्होने कहा कि सरकार इस तरह की नागरिक सुविधाएं आम आमदी की सुविधा के लिए उपलब्ध कराती है लेकिन लापरवाहियों की वजह से आम लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। -पूछा, ऐसी सुविधा का क्या मतलब, जिससे आम लोग अनजान हों : उन्होने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को उक्त सुविधा का व्यापक प्रचार प्रसार करने की हिदायत दी ताकि अधिकतम लोगों को इसका लाभ मिल सके। डीएम ने रैन बसेरा की सेवा प्राप्त करने वाले आगंतुकों की कम संख्या को लापरवाही बताते हुए संबंधित एजेंसी को सुविधाओं के प्रचार-प्रसार की सख्त हिदायत दी। कहा, कि ऐसी सुविधा का क्या मतलब, जिसके बारे में आम लोगों को जानकारी ही नहीं हो। उन्होने एजेंसी के संचालक अर्बन लेवल फेडरेशन, उजाला के कर्मियों को निर्देश दिया कि यात्री विश्राम गृह का पता एवं वहां दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में व्यापक प्रचार प्रसार करें। रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी इससे संबंधित फ्लेक्स-बैनर लगाएं जिससे कि यात्रियों को उक्त सुविधाजनक स्थल एवं वहां उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके और वे इसका उपभोग कर सकें। -बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की बुनियादी सुविधा व स्वच्छता की दी हिदायत : निरीक्षण के बाद डीएम ने बस स्टैंड परिसर में साफ सफाई का स्तर को यथाशीघ्र और दुरूस्त कराने के अलावा वहां पेयजल व शौचालय जैसी मानवीय सुविधाओं को लगातार ठीक रखने की हिदायत दी। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को उन्होने परिसर को स्वच्छ रखने के साथ सुंदर बनाने के लिए भी कदम उठाने को कहा। साथ ही उन्होने बस स्टैंड परिसर में अनाधिकृत रूप से संचालित गैरेज एवं अन्य अतिक्रमण को हटाने के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए पूरे परिसर की सुविधा पर लगातार नजर बनाए रखने को कहा। बस स्टैंड के परिसर के बीच में स्थित यात्री सेड पर पूर्व से संचालित कैंटीन एवं अन्य खाली पड़े स्थान को वेंडिंग जोन की तरह विकसित करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को एक प्रभावी डिजाइन के साथ प्रस्तुत होने को कहा। डीएम ने कहा कि बस स्टैंड में बेडिंग जोन बनाए जाने से वहां प्रतिदिन आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही सड़क के किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले वेंडरो को भी अपनी दुकानों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराया जा सकेगा। डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी को पूरे बस स्टैंड के परिसर में प्रकाश की और बेहतर व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण करने के लिए भी निर्देशित करते हुए एक सप्ताह के अंदर वहां उठाए गए सुधारात्मक कार्रवाई से अवगत कराने की हिदायत दी। फोटो- 19 दिसंबर जेहाना- 23 कैप्शन- शहर स्थित बस स्टैंड का शुक्रवार को निरीक्षण करती डीएम अलंकृता पांडे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।