
ज्योति पर्व दीपावली धूमधाम से मनाई गई
करपी, निज संवाददाता।शाम होते ही श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद घरों में दीप जलाकर धन, वैभव और समृद्धि की कामना की गई। बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही।
करपी, निज संवाददाता। ज्योति पर्व दीपावली का त्योहार करपी एवं बंसी प्रखंडों में बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में दीपों की जगमगाहट और पटाखों की आवाज से वातावरण उल्लासपूर्ण बना रहा। लोगों ने अपने-अपने घरों, दुकानों और मंदिरों को दीपों, झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। शाम होते ही श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद घरों में दीप जलाकर धन, वैभव और समृद्धि की कामना की गई। बाजारों में भी चहल-पहल बनी रही। मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली, वहीं बच्चों में पटाखे फोड़ने को लेकर खास उत्साह देखा गया।करपी

बाजार, बंसी, पचकेशर, खजुरी, इमामगंज समेत आसपास के गांवों में दीपों की रोशनी से रात दिन जैसी उजली दिखाई दी। कई जगहों पर सामूहिक पूजा और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।स्थानीय लोगों ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का त्योहार नहीं, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से भी शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए विशेष गश्ती की व्यवस्था की गई, जिससे पर्व शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


