सहयोग शिविर की तैयारियों को ले ग्रामीणों से लिया गया फीडबैक
जिले के वरीय अधिकारियों ने गांवों में पहुंच लिया स्थलीय जायजा , जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय बुधवार को जिले के काको प्रखंड के गावों में सहयोग शिविर की तैयारियों का जमीनी जायजा लेने पहुंची थीं।

जिले के वरीय अधिकारियों ने गांवों में पहुंच लिया स्थलीय जायजा जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय बुधवार को जिले के काको प्रखंड के गावों में सहयोग शिविर की तैयारियों का जमीनी जायजा लेने पहुंची थीं।
सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा
डीएम ने गावों में घूम-घूमकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का स्थलीय जायजा लिया। जिलाधिकारी सबसे पहले काको प्रखंड अंतर्गत सैदाबाद परसाईन पंचायत का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा पंचायत सरकार भवन में पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ योजनाओं की समीक्षा बैठक कर कई जरूरी हिदायतें दी।
योजनाओं की समीक्षा
डीएम ने मनरेगा योजना में कार्यरत मजदूरों के कार्य दिवस और मजदूरों भुगतान की समीक्षा की। उसके बाद डीएम ने प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना, राशन, किराया, आरटीपीएस, आंगनबाडी क्रेन्द्र का संचालन इत्यादि कार्यो की भी समीक्षा की।
शिकायतों का निष्पादन
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि 30 दिन पूर्व वाले सभी शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने को कहा। जिला पदाधिकारी ने सैदाबाद परसाईन नाले के निरीक्षण के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए नियमित रूप से नाले की सफाई करने का निर्देश दिया।
सहयोग शिविर का उद्देश्य
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा प्रारंभ की जाने वाली सहयोग शिविर आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सीधे प्रशासन से जोड़ने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 19 मई 2026 से होगी तथा 19 मई को जिले के 15 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन अथवा अन्य सुलभ सार्वजनिक स्थलों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पंचायतवार निरीक्षण
इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा भी अपने अपने चिन्हित व प्रतिनियुक्त पदाधिकारी द्वारा भी पंचायतवार सहयोग शिविर कार्यान्वयन के लिए दिए गए पंचायत में भ्रमणशील होकर पंचायत के विभिन्न गावों का निरीक्षण किया गया और कार्यरत योजनाओं का निरीक्षण करते हुए पंचायतवार कर्मियों को इस संबंध में जागरूक किया गया तथा अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करने को निर्देशित किया गया।
जहानाबाद सदर प्रखंड अंतर्गत कल्पा पंचायत में अपर समाहर्ता, राजस्व अनिल कुमार सिन्हा द्वारा, जामुक पंचायत मे सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूनम कुमारी द्वारा, सिकरिया पंचायत मे वरीय उप समाहर्ता होमा इरफ़ान, मांदेविगहा पंचायत में जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, किनारी पंचायत में रचना, लरसा पंचायत में सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग विजेता रंजन तथा मुठेर पंचायत मे सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनोज कुमार ने निरीक्षण किया। फोटो- 06 मई जेहाना- 24 कैप्शन- जिले के काको प्रखंड के गावों में बुधवार को सहयोग शिविर की तैयारियों का जमीनी जायजा लेती डीएम अलंकृता पांडे व अन्य वरीय पदाधिकारी।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


