परियोजना के रैयतों को मुआवजा भुगतान में तेजी लाएं: डीएम
जिलाधिकारी के द्वारा की गई मंडई वियर परियोजना की समीक्षा, समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कई निर्देश दिए गए। सिंचाई प्रमंडल घोसी के कनीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन न्यूनतम...

जिलाधिकारी के द्वारा की गई मंडई वियर परियोजना की समीक्षा जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता मंडई वियर परियोजना के कार्यों के प्रगति की समीक्षा बुधवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के द्वारा की गयी। समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा कई निर्देश दिए गए। सिंचाई प्रमंडल घोसी के कनीय अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि प्रतिदिन न्यूनतम दो- दो हितबद्ध रैयतों को संबंधित कागजात सहित परियोजना स्थल पर कार्यरत शिविर में लाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए कनीय अभियंताओं को मौजा भी आवंटित कर किया गया है। शिविर में प्रतिदिन कितने हितबद्ध रैयतों से कागजात प्राप्त किये जा रहे हैं, इससे संबंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल घोसी को दिया गया।
मंडई वियर परियोजना के तहत आने वाली बकाश्त भूमि के रैयतीकरण के लिए अंचल अधिकारी ,मोदनगंज एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को जांचोपरांत अग्रेत्तर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना के तहत जिन स्थलों पर बांध का निर्माण किया जाना है उन्हें तुरंत चिन्हित कर उनसे संबंधित रैयतों से प्राथमिकता के आधार पर कागजात प्राप्त करने का निर्देश सिंचाई प्रमंडल घोसी के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि हितबद्ध रैयतों को भुगतान में तेजी लाएं। इस बैठक में अपर समाहर्ता अनिल कुमार सिंहा ,अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम तेज नारायण राय , भू अर्जन पदाधिकारी ,कार्यपालक अभियंता सिंचाई प्रमंडल घोसी एवं इस परियोजना से जुड़े सहायक एवं कनीय अभियंता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचल अधिकारी मोदनगंज उपस्थित थे। फोटो- 10 दिसंबर जेहाना- 20 कैप्शन- शहर स्थित कलेक्ट्रेट में बुधवार को मंडई बीयर से संबंधित बैठक करती डीएम अलंकृता पांडे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




