होलिका दहन को देखते हुए इलाके में पुलिस गश्ती तेज
घोसी में आठ तो मोदनगंज में पांच जगह पर मजिस्ट्रेट की तैनाती , घोसी में आठ तो मोदनगंज में पांच जगह पर मजिस्ट्रेट की तैनाती

घोसी में आठ तो मोदनगंज में पांच जगह पर मजिस्ट्रेट की तैनाती घोसी, निज संवाददाता घोसी- मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में होली पर्व को देखते हुए इलाके में पुलिस भारती को तेज कर दिया गया है। जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं ताकि किसी प्रकार के गड़बड़ी से निपटा जा सके। इस सिलसिले में घोसी अंचल अधिकारी सुधीर कुमार तिवारी ने बताया कि घोसी प्रखंड क्षेत्र में आठ जगहों पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं ओकरी थानाध्यक्ष पवन दास ने बताया कि मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र में पांच जगह पर मजिस्ट्रेट की प्रति नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इलाके में अन्य जगहों पर भी पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि होलिका दहन के दौरान गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


