ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादप्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाएंगे डीईओ

प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाएंगे डीईओ

जहानाबाद। नगर संवाददाता केवल निर्वाचन कार्य, उच्च न्यायालय एवं अन्य अति महत्वपूर्ण प्रयोजन से संबंधित कार्यो के लिए ही छूट मिलेगी। 10:00 बजे से परिवादियों के लिए निबंधन कार्य...

प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाएंगे डीईओ
हिन्दुस्तान टीम,जहानाबादFri, 22 Oct 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जहानाबाद। नगर संवाददाता

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को डीईओ 11 बजे से दो बजे तक जनता दरबार लगाएंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी रौशन आरा ने बताया कि जिले सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जनता दरबार में भाग लेंगे। केवल निर्वाचन कार्य, उच्च न्यायालय एवं अन्य अति महत्वपूर्ण प्रयोजन से संबंधित कार्यो के लिए ही छूट मिलेगी। 10:00 बजे से परिवादियों के लिए निबंधन कार्य होगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लाभुक आधारित योजनाओं, वेतन भुगतान, सेवांत लाभ, और शिक्षा विभाग से संबंधित अन्य मामलों की सुनवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें