रेल लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शीघ्र हो शुरू
अरवल, निज संवाददाता।रेल रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश से मिलकर बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कराने की मांग की है।

अरवल, निज संवाददाता। रेल रेलवे संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव ने प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश से मिलकर बिहटा अरवल औरंगाबाद रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण का काम शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने मंत्री को बताया कि अप्रैल माह में हाजीपुर महाप्रबंधक के द्वारा बिहार सरकार को जमीन अधिग्रहण करने के लिए 500 हेक्टेयर भूमि के लिए 3606 करोड़ की राशि दिया है। उसके बाद बिहार सरकार के पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के द्वारा प्रेस बयान करके जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र करने की बात कही गई थी। फिर भी बिहार सरकार द्वारा लगातार शिथिलता बढ़ाते हुए अभी तक जमीन अधिग्रहण नहीं की जा रही है।
मंत्री एवं स्थानीय विधायक से आग्रह है कि बरसात के पहले जमीन की मापी करते हुए रेलवे बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र चालू कराया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


