स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीपीएस के छात्र को एसपी ने किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

अरवल, निज संवाददाता।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल के 40 कैडेटों को पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी द्वारा सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीपीएस के छात्र को एसपी ने किया सम्मानित

अरवल, निज संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिल्ली पब्लिक स्कूल के 40 कैडेटों को पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी चयनित छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देकर उनके अनुशासन, मेहनत और समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम में एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने कहा कि परेड जैसे आयोजनों से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है। साथ ही उन्होंने बच्चों को देशभक्ति की भावना बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित करना न केवल उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनता है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे और बेहतर करने के लिए उत्साहित होते हैं। वहीं, विद्यालय के प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि छात्रों की इस उपलब्धि पर पूरे स्कूल को गर्व है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने कठिन अभ्यास और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। इस सम्मान से उनका मनोबल और ऊंचा होगा। सम्मानित कैडेटों में कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे, जिन्होंने परेड में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।