जहानाबाद-अरवल एनएच 33 पर केंदुई के समीप बीचोबीच बनी गड्ढा दे रहा हादसे का आमंत्रण

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

कई बार पूर्व में भी गड्ढे के कारण हो चुके हैं हादसा कई लोग हुए हैं चोटिल, तेज गति में आ रहे वाहन हो सकते हैं दुर्घटना के शिकार, जा सकती है जानें

जहानाबाद-अरवल एनएच 33 पर केंदुई के समीप बीचोबीच बनी गड्ढा दे रहा हादसे का आमंत्रण

कई बार पूर्व में भी गड्ढे के कारण हो चुके हैं हादसा कई लोग हुए हैं चोटिल जिला प्रशासन व एनएचआई का मरम्मत की दिशा में नहीं हो रही कोई कार्रवाई तेज गति में आ रहे वाहन हो सकते हैं दुर्घटना के शिकार, जा सकती है जानें जहानाबाद, निज संवाददाता। जहानाबाद- अरवल मेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर केंदुई के समीप बीच सड़क पर बनी गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।। सड़क के बीच बने इस गड्ढे के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस दिशा में जिला प्रशासन व एनएचआई के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इस मामले में जिम्मेदार विभाग मौन हैं। ज्ञात हो कि यह राजमार्ग से सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजरती है। यह राजमार्ग जहानाबाद अरवल- बिहार शरीफ, आरा,वाराणसी आदि शहरों को जोड़ती है। यहां पर लगातार दुर्घटनाएं होती रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढा के कारण अक्सर बाइक सवार की हाथ पैर टूट जाते फिर भी विभाग पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रकाश कुमार यादव ने बताया कि हमलोग कई बार विभाग को सूचना दे चुके हैं, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। यहां पर लगातार भारी वाहनों के आवागमन से मिट्टी दबती गई। अब वहां लगभग दो फीट गहरा गड्ढा बन चुका है। एचएच 33 पर बीचोबीच सड़क में दो फीट गड्ढा होना खतरे से खाली नहीं है। उससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है और हादसे की आशंका बनी हुई है। उससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो गई है। इस गढ्ढे की मरम्मत नहीं कराए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जिला प्रशासन व एनएचआई शीष्घ्र इस गड्ढे की मरम्मत नहीं कराती है तो गड्ढा और बड़ा होता चला जाएगा। बाद में वाहन दुर्ष्घटनाएं में तेजी आएगी और लोग सड़क हादसे के शिकार होते जाएंगे। यदि बारिश हो गई तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। यह गड्ढा रहने से दुर्घटनाओं की संभावना हर समय बनी रहती है। इस सड़क से प्रतिदिन वरीय पदाधिकारियों का आवागमन होता रहता है। लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। लोगों ने प्रशासन और सड़क निर्माण विभाग से मांग की है कि अविलंब सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को पक्का कराया जाए। उससे आम जनता को राहत मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके। फोटो- 28 अप्रैल जेहाना- 17 कैप्शन- जहानाबाद-अरवल एनएच 33 पर केंदुई गांव के समीप सड़क के बीचोबीच बना गड्ढा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।