
क्रिसमस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
अरवल, निज प्रतिनिधि।कार्यक्रम में आगत मुख्य अतिथि के रूप में अरवल जिले की कला एवं संस्कृत्ति पदाधिकारी सुनैना कुमारी सम्मिलित हुई तथा मिस्टर लाजरस पास्टर, राजेश्वरी एवं पास्टर राजा एण्ड टीम के द्वारा...
अरवल, निज प्रतिनिधि। पायस मिशन प्रांगण में क्रिसमस के पवित्र अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईशु मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। कार्यक्रम में आगत मुख्य अतिथि के रूप में अरवल जिले की कला एवं संस्कृत्ति पदाधिकारी सुनैना कुमारी सम्मिलित हुई तथा मिस्टर लाजरस पास्टर, राजेश्वरी एवं पास्टर राजा एण्ड टीम के द्वारा संयुक्त रूप से केक कटिंग करके किया। पास्टर के द्वारा प्रभु ईशु मसीह से प्रार्थना भी की गई। जिसमें इन्होंने सभी लोगों के बीच प्रेम व्यवहार एवं उनके आने वाले भविष्य में खुशियों से भरा रहे, यही प्रार्थना की गयी।
बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में सभी बच्चों के प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया। मैं इनके सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं को धन्यवाद देती हूँ, जिन्होंने इनको इस तरह से तैयार किया। साथ ही सभी लोगों को यीशु मसीह के जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामना भी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या सोनम मिश्रा, समन्वयक प्रेम राजवंश, नीरज कुमार, मिस्टर लाजरस पास्टर, राजेश्वरी एवं पास्टर राजा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित हुए। फोटो- 23 दिसंबर अरवल- 05 कैप्शन- अरवल के पायस मिशन स्कूल में क्रिसमस को लेकर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति करते बच्चे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




