Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCRPF Soldier Seeks Justice from District Magistrate Amid Brother s Harassment
सीआरपीएफ जवान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

सीआरपीएफ जवान ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

संक्षेप:

करपी, निज संवाददाता। बताया गया है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सलारपुर ग्राम निवासी सीआरपीएफ के जवान श्याम कुमार अपने ही बड़े भाई की प्रताड़ना से परेशान हैं।

Jan 09, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलारपुर ग्राम निवासी सीआरपीएफ के जवान श्याम कुमार ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में बटालियन के कमांडेंट के द्वारा भी जवान के न्याय के लिए अधिकारियों से अनुरोध किया गया है। बताया गया है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सलारपुर ग्राम निवासी सीआरपीएफ के जवान श्याम कुमार अपने ही बड़े भाई की प्रताड़ना से परेशान हैं। जब यह ड्यूटी पर रहते हैं तो उनकी हिस्से की जमीन खेती करने में बड़े भाई के द्वारा बाधा उत्पन्न किया जाता है। इसके कारण इन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि पिताजी ने अपने जीवन काल में ही दोनों भाइयों के बीच पंचों के माध्यम से बटवारा कर दिया था। पूरी संपत्ति का दो हिस्सा लगाकर दोनों भाइयों के बीच बांट दिया गया। लेकिन 2 वर्ष पूर्व पिताजी के देहांत होने के बाद बड़े भाई के द्वारा इस प्रकार की समस्या खड़ी की जा रही है। इन्होंने बताया कि अपनी समस्या को सीआरपीएफ कमांडेंट के माध्यम से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया है। इन्होंने बताया कि भाई के करतूत के कारण ड्यूटी करने में काफी परेशानी हो रही है तथा मानसिक रूप से काफी विचलित हूं। अंचल अधिकारी आलोक कुमार से मिलकर इन्होंने अपनी समस्या विस्तार से बताई। अंचल अधिकारी ने इन्हें न्यायोचित मदद करने का भरोसा दिलाया है। इन्होंने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि समस्या का निराकरण किया जाय जिससे कि चिंता मुक्त होकर मैं देश की सेवा में कार्य कर सकूं।