ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादडीएपी लेने के लिए किसानों की उमड़ी भीड़

डीएपी लेने के लिए किसानों की उमड़ी भीड़

मखदुमपुर। निज संवाददाता दूर-दूर ग्रामीण इलाके से किसान पहुंचे थे। खाद ले जाने के लिए आय वाहनो टेंपो ,ठेला, बाइक आदि से पूरा परिसर भर गया। किसानों को आधार कार्ड के अनुसार खाद का वितरण किया गया।...

डीएपी लेने के लिए किसानों की उमड़ी भीड़
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जहानाबादMon, 13 Dec 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मखदुमपुर। निज संवाददाता

मखदुमपुर बिस्कोमान गोदाम से सोमवार को डीएपी का वितरण किया गया। ठंड के बाद भी सुबह 8 बजे से ही किसानों का आना शुरू हो गया था। 10 बजे गोदाम खुलने तक किसानों की लंबी कतार लग गयी। दूर-दूर ग्रामीण इलाके से किसान पहुंचे थे। खाद ले जाने के लिए आय वाहनो टेंपो ,ठेला, बाइक आदि से पूरा परिसर भर गया। किसानों को आधार कार्ड के अनुसार खाद का वितरण किया गया। एक आधार कार्ड पर 4 बोरा खाद दिया गया। लाइन में खड़े किसान अरुण शर्मा ने बताया कि गोदाम से डीएपी मिलने से काफी राहत मिली है। गोदाम प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि अब तक 800 बोरा खाद का वितरण किया गया है। सरकार द्वारा गोदाम को 1800 बोरा डीएपी उपलब्ध कराया गया है।

फोटो-13 दिसंबर जेहाना-06

कैप्शन-मखदुमपुर में सोमवार को डीएपी खाद लेने के लिए कतार में खड़े किसान।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें