वैना में महाभंडारा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन
वैना में महाभंडारा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन वैना में महाभंडारा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन

प्रसाद लेने के लिए लोगों की लगी रही भीड़ घोसी, निज संवाददाता जिले के घोषी थाना क्षेत्र के मोदनगंज प्रखंड के वैना में चल रहे सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुक्रवार को समापन हो गया।
महायज्ञ का समापन
इस मौके पर प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. श्री प्रभंजनानंद जी महाराज ने कृष्ण -सुदामा के प्रसंग का इस अंदाज में वर्णन किया कि कथा पांडाल में बैठे श्रोता भाव -विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता निस्वार्थ और अटूट प्रेम का सबसे बड़ा प्रतीक है। भागवत कथा हमें यही बताता है कि भगवान को जब सच्चे मन से पुकारा जाए तो वे सहायता के लिए सदैव उपलब्ध रहते हैं।
धार्मिक माहौल
दिन में यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के बाद भी कथा के दौरान पूरा पांडाल श्रोताओं से खचा- खच भरा हुआ था। महायज्ञ एवं कथा के विराम के उपरांत शनिवार को भव्य महा भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों लोगों के लिए शुद्ध घी से निर्मित महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। विगत सात दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के कारण वैना सहित आस -पास के इलाकों में भक्तिमय माहौल बना हुआ था और यज्ञ स्थल के पास पूजा- पाठ की दर्जनों अस्थायी दुकानें खुलने से पूरा गांव धार्मिक मेले जैसा लग रहा था।
यजमान एवं ग्रामीण
कथा के यजमान में जितेंद्र सागर, आशुतोष, विपिन, राहुल और कन्हैया राज शामिल थे। वहीं धनंजय शर्मा, संजय शर्मा, सोनू विराट, विकास कुमार, छत्रपति शर्मा, उपेन्द शर्मा, प्रह्लाद शर्मा,नीरज, चंदन,प्रकाश पांडे,विशाल, करण, निरंजन उर्फ वादे, नीतीश, धीरज, अर्जुन, अमन सहित तमाम ग्रामीण धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में तत्पर दिख रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


