गोपालपुर में नाली से पानी निकासी नहीं होने पर ग्रामीणों ने काट दी सड़क

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

मेहंदिया, निज संवाददाता। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को पानी निकासी के लिए सड़क को ही काट दिया।

गोपालपुर में नाली से पानी निकासी नहीं होने पर ग्रामीणों ने काट दी सड़क

मेहंदिया, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर ग्राम में मुख्य सड़क पर बना नाला धंस जाने से शुक्रवार को आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों की परेशानी

नाला जमीन के काफी नीचे चले जाने के कारण पानी निकासी बंद हो गई थी, जिससे सड़क पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को पानी निकासी के लिए सड़क को ही काट दिया। सड़क कटते ही कोईल, गोपालपुर एवं इस्माइलपुर आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई एवं आने जाने का कार्य ठप पड़ गया। खासकर स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

अस्थायी डायवर्सन की स्थिति

इधर, लगातार बारिश होने के कारण खेत के रास्ते बनाया गया अस्थायी डायवर्सन भी कीचड़ में तब्दील हो गया, जिससे वहां से भी वाहनों का गुजरना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि धसे नाले के जगह पर नया नाला बैठाने की जगह छोड़ी गयी थी। लेकिन समय रहते कार्य नहीं होने से स्थिति बिगड़ती चली गई और पानी का निकासी बिलकुल बंद हो गया। जिसको लेकर ग्रामीनो ने सड़क को हीं काट दिया। सड़क कट जाने के बाद कई घंटों तक लोग आवागमन को लेकर परेशान रहे। जबकि कोई भी जिम्मेदार सड़क मरम्मत की दिशा में पहल करता नहीं दिखा।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

मामले की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी कलेर ने तत्परता दिखाई। उन्होंने पंचायत सचिव रामकुमार एवं स्वच्छता ग्राही शत्रुघ्न कुमार को मौके पर भेजा। अधिकारियों की मौजूदगी में धंसे हुए नाले की जगह नया नाला बैठाया गया और सड़क पर आवागमन पुन: बहाल कराया गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने कहा कि समय पर पहल नहीं होती तो बारिश के बीच कई गांवों का संपर्क पूरी तरह बाधित हो सकता था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गोपालपुर में सड़क पर क्या समस्या आई?
गोपालपुर ग्राम में नाला धंस जाने के कारण आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।