धराउत में सड़क पर बहता है गंदा पानी, स्थिति नारकीय

May 06, 2026 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

विशुनगंज रोड पर सालों रहता है जल जमाव, विशुनगंज रोड पर सालों रहता है जल जमाव

धराउत में सड़क पर बहता है गंदा पानी, स्थिति नारकीय

विशुनगंज रोड पर सालों रहता है जल जमाव मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के धराउत गांव मे नाला निर्माण नहीं होने से मुख्य सड़क की स्थिति नारकीय बनी हुई है। गांव से होकर मखदुमपुर बिशुनगंज रोड गुजरती है। इसी रोड पर गांव का अधिकांश नाली का पानी बहता है। एक तरफ से कहा जाए तो सड़क ही नाला बन गया है। इस सड़क से गुजरने वाले सभी लोगों को नाली के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार बाइक सवार नाली के कीचड़ में फंसकर गिर पड़ते हैं। यह सड़क मखदुमपुर प्रखंड के पूर्वी इलाके के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इसके कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन काफी अधिक होता है। गांव में महादलित की आबादी सबसे अधिक है।

गांव की स्थिति

टोला में स्थिति पूरी तरह नरक बन चुकी है। लोगों को दिन-रात नाली के बीच में रहना पड़ रहा है। एक तरफ धराउत को आदर्श ग्राम माना जाता है, जहां अंबेडकर विद्यालय, हाई स्कूल आदि कई संस्थान हैं। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत इस गांव का चयन किया गया था और विकास के कोई काम भी हुए थे। यह गांव ऐतिहासिक रूप से काफी समृद्ध माना जाता है। लेकिन यहां की स्थिति काफी खराब बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नेता लोग सिर्फ वोट के लिए आते हैं। हमारी समस्या से उन लोगों का कोई मतलब नहीं है। विकास के नाम पर लाखों रुपए खर्च होते हैं लेकिन आज तक नाला का निर्माण नहीं हो पाया है।

ग्रामीणों की शिकायत

ग्रामीण अरविंद मांझी, उमेश मांझी, बिगन मांझी, राजीव नयन शर्मा ने बताया कि हम लोग मुखिया से लेकर विधायक और अधिकारियों को समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन किसी का ध्यान नहीं है। -मखदुमपुर से संतोष कुमार मनमोहन की रिपोर्ट फोटो- 06 मई जेहाना- 22 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड के धराउत पंचायत स्थित गांव की मुख्य सड़क पर बनी है नारकीय।

सामान्य प्रश्न

धराउत गांव में नाला निर्माण क्यों नहीं हो रहा है?
लोगों का कहना है कि नेता लोग सिर्फ वोट के लिए आते हैं और हमारी समस्या से उनका कोई मतलब नहीं है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।