Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCPM Local Committee Meeting in Makhdumpur Discusses Labor Issues and Tribute to Leaders
मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम दे सरकार

मनरेगा मजदूरों को दो सौ दिन काम दे सरकार

संक्षेप:

मखदुमपुर, निज संवाददाता। इसके बाद कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मजदूरों को मनरेगा के तहत साल में 200 दिन रोजगार देने और मजदूरी 600 रुपए प्रतिदिन करने की मांग की गई।

Aug 24, 2025 09:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के बबुलवना मे सीपीएम लोकल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिवंगत पार्टी नेताओं केरल के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस अच्युतानंदन, राज्य कमेटी के पूर्व सदस्य राज बहादुर राय, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सुधाकर रेड्डी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। मजदूरों को मनरेगा के तहत साल में 200 दिन रोजगार देने और मजदूरी 600 रुपए प्रतिदिन करने की मांग की गई। मतदाता सूची में हटाए गए नाम की जांच करने का निर्णय लिया गया। बढती महंगाई और बेरोजगारी पर चिंता जताई गई । कार्यकर्ताओं को कोश संग्रह करने का निर्देश दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मजदूर यूनियन द्वारा 25 अगस्त को अजीत धरना कार्यक्रम में जिला मुख्यालय में भाग लेने का निर्णय लिया गया जिसमें चार लेबर कोड बिल का विरोध किया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री जगदीश प्रसाद, जिला सचिव राम प्रसाद पासवान, सूर्यकांत सिंह, अरविंद कुमार, गंगा प्रसाद, मिथिलेश कुमार, खुर्शीद आलम, चंद्रदीप मिस्त्री ,सूफी खातून आदि लोग उपस्थित थे।