ईरान पर हमले के खिलाफ निकाला प्रतिवाद मार्च
जहानाबाद, नगर संवाददाता।सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा साम्राज्यवादी अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय नीतियों को धत्ता बताते हुए दुनिया के किसी भी देश की संप्रभुता व आजादी पर हमला करने के लिए आतुर है।

जहानाबाद, नगर संवाददाता। ईरान पर इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले के खिलाफ भाकपा माले ने शांति मार्च निकाला, जो गया पटना मुख्य मार्ग होते हुए काको मोड पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा साम्राज्यवादी अमेरिका अंतर्राष्ट्रीय नीतियों को धत्ता बताते हुए दुनिया के किसी भी देश की संप्रभुता व आजादी पर हमला करने के लिए आतुर है। साम्राज्यवादी सोच ने इसे खून का प्यासा बना दिया है जिसने सारे नीतियों को तोड़ते हुए अस्पताल, स्कूल से लेकर रिहायशी इलाकों पर हमला करने से बाज नहीं आ रहा है। साम्राज्यवादी अमेरिका आज भारत की आर्थिक और वैदेशिक नीतियों के बारे में निर्देश जारी कर रहा है और मोदी सरकार शर्मनाक तरीके से समर्पण कर रही है।
पूरी दुनिया पर अपने वर्चस्व को कायम रखने वाले अमेरिका इजरायल के साथ मिल कर इसे अंजाम दे रहा है। अमेरिका इजरायल द्वारा यह थोपा गया युद्ध पूरी दुनिया के लिए संकट और तबाही लाने वाला है। इसलिए ईरान की संप्रभुता पर हमले का विरोध और युद्ध रोकने की मांग आज समय की मांग है। अंत में नेताओं ने 18 मार्च को पटना में यूजीसी रेगुलेशन के पक्ष में और सामाजिक न्याय के लिए घोषित राजभवन मार्च में शामिल होने के लिए लोगों से अपील भी की। सभा को जिला सचिव रामाधार सिंह, जिला कमेटी सदस्य वसी अहमद, योगेंद्र यादव, प्रभात कुमार आदि ने सम्बोधित किया। फोटो- 09 मार्च जेहाना- 07 कैप्शन- शहर में ईरान पर इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हमले के खिलाफ सोमवार को प्रतिवाद मार्च निकालते भाकपा-माले कार्यकर्ता।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


