हसनपुर पिपरा बांग्ला गांव में घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जहानाबादअरवल, निज संवाददाता। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि जख्मी खतरा से बाहर हैं। लेकिन इलाज जारी रहेगा।

अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हसनपुर पिपरा बांग्ला गांव में शुक्रवार की सुबह घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट की गयी है। मारपीट में जख्मी दंपती संतोषी देवी एवं भुअर चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि जख्मी खतरा से बाहर हैं। लेकिन इलाज जारी रहेगा। इस मामले में सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि मारपीट में जख्मी लोगों का इलाज कराया जा रहा है एवं जख्मी के लिखित आवेदन पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


