Jahanabad News: प्रखंड के तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, कुल 63 आवेदन प्राप्त

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता।प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रखंड के दक्षिणी कलेर पंचायत में शिविर के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया...

Jahanabad News: प्रखंड के तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, कुल 63 आवेदन प्राप्त

Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के तीन पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।

सहयोग शिविर के दौरान

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि प्रखंड के दक्षिणी कलेर पंचायत में शिविर के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 8 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया। शेष आवेदनों को जांचोपरांत जल्द निपटाने का आश्वासन दिया गया।

बेलसा र पंचायत में आवेदन

वहीं बेलसा र पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 22 आवेदन आए। इसमें से 2 मामलों का निष्पादन किया गया। बेलसार में भूमि विवाद, वृद्धा पेंशन और आय प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन अधिक संख्या में आए। सोहसा पंचायत में सबसे अधिक 26 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। सोहसा में राशन कार्ड, आवास योजना और मनरेगा से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

सरकारी सेवाओं की उपलब्धता

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि सहयोग शिविर में विभिन्न मामलों को लेकर काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को उनके घर के पास ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध हों। इसके लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में राजस्व, पंचायती राज, समाज कल्याण और बैंक से जुड़े विभागों के कर्मी भी मौजूद थे। कर्मियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कागजात जमा कराए।

आवेदन प्रक्रिया की प्राथमिकता

बीडीओ ने बताया कि जिन आवेदनों का निष्पादन नहीं हो सका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मामलों का निपटा दिया जाएगा। इस अवसर पर सोहसा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार, मुखिया पूनम कुमारी, बेलसार पंचायत के मुखिया विक्रम पासवान, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सचिव वार्ड सदस्य आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦सहयोग शिविर का उद्देश्य क्या था?−
सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsजहानाबादJahanabad News: प्रखंड के तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, कुल 63 आवेदन प्राप्त