जनता की राय जानने के लिए गांव- गांव जा रहे हैं कांग्रेसी

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share

अरवल, निज संवाददाता। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी नए सिरे से कांग्रेस पार्टी को संगठित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम कर रही है।

जनता की राय जानने के लिए गांव- गांव जा रहे हैं कांग्रेसी

अरवल, निज संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को सदर के डंगरा आहर गांव में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एआईसीसी पर्यवेक्षिका नीतू वर्मा सोयन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक इंटक के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चंद्रप्रकाश सिंह, शशि शेखर प्रसाद एवं सुधीर शर्मा भी मौजूद रहे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी नए सिरे से कांग्रेस पार्टी को संगठित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम कर रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षिका नीतू वर्मा सोयन ने कहा कि पार्टी के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्पष्ट निर्देश है कि हम सभी पर्यवेक्षक गांव- गांवमें जाकर आम कार्यकर्ताओं से मिलें और लोगों की राय जानने के बाद ही नए सिरे से पार्टी को संगठित करें ताकि सही लोगों का चयन कर जिलाध्यक्ष और प्रखंड का अध्यक्ष बनाया जा सके।

इसी के तहत यह कार्यक्रम को संगठन सृजन अभियान नाम देते हुए चलाया रहा है। वहीं डॉ चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि आम लोगों को कांग्रेस में ही देश का भविष्य नजर आ रहा है। 30- 32 साल के नौजवानों ने कांग्रेस का राज नहीं देखा है वे इच्छुक है फिर से कांग्रेस की राज आये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने की। कार्यक्रम को जिला कोषाध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी, प्रवक्ता मो जावेद अख्तर, अरुण भारती, लालमणि भारती, डॉ खुर्शीद आलम ने भी संबोधित किया। फोटो- 21 फरवरी अरवल- 12 कैप्शन- अरवल सदर प्रखंड के डंगरा आहार में शनिवार को आयोजित कार्यकर्ता संवाद में शामिल कांग्रेस नेता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।