कांग्रेस पार्टी मे समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता को मिले उचित स्थान
जहानाबाद, नगर संवाददाता। नेताओं ने यह भी कहा कि जब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जायेगा, तब तक पार्टी मजबूत नही होगी।

जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष इस्तियाक आज़म की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे बिहार प्रदेश कमिटी के द्वारा नियुक्त पर्वेक्षक संजय भारती ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि जिले मे कांग्रेस के संगठन को बूथ कमिटी तक मजबूत करना है। इसके लिये पहले जिला कमिटी का गठन किया जायेगा उसके बाद प्रखंड कमिटी का गठन होगा। नेताओं ने यह भी कहा कि जब तक संगठन को मजबूत नहीं किया जायेगा, तब तक पार्टी मजबूत नही होगी। यह भी कहा कि पार्टी मे समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता को उचित स्थान मिलना चाहिए क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं।
बैठक मे प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि हर महीने जिला कांग्रेस कर्यासमिति की बैठक होगी जिसमे प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्वेक्षक भाग लेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जिला कांग्रेस कार्य समिति की बैठक प्रखंड मे भी आयोजित की जायेगी। बैठक के अन्त मे जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष चितरंजन सिंह की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर शोक मनाया गया। बैठक जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर खलील अंसारी, पूर्व अध्यक्ष हरि नारायण द्विवेदी, कन्हाई शर्मा, प्रेम कुमार, जोगेंद्र यादव, वासिमुल् हक रुस्तम, अयूब अंसारी, कामरान हुसैन, संजीव शर्मा, अशोक प्रियदर्शी, शांतनु पासवान,चंद्रिका प्रसाद मंडल, मनोज शर्मा, हेमंत शर्मा, सुरेंद्र कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, दुर्गेश पाण्डे, सुबोध शर्मा, संजय यादव, कमलेश कुशवाहा, राकेश कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार सिंह, ध्रुव केशरी सहित कई लोग शामिल थे। फोटो- 04 जनवरी जेहाना- 07 कैप्शन- शहर स्थित कार्यालय में रविवार को बैठक करते कांग्रेसी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



