Congress Commemorates Ambedkar with Honor March in Jehanabad कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला अंबेदकर सम्मान यात्रा, सौंपा ज्ञापन, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsCongress Commemorates Ambedkar with Honor March in Jehanabad

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला अंबेदकर सम्मान यात्रा, सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा की देश के गृह मंत्री का संसद में अंबेदकर जी पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपुर्ण...

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 24 Dec 2024 10:29 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला अंबेदकर सम्मान यात्रा, सौंपा ज्ञापन

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेदकर सम्मान यात्रा निकाला। पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में गांधीमैदान के निकट गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंबेडकर चौक होते हुए ऊक्त यात्रा कारगिल चौक पर खत्म हुआ। उसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा की देश के गृह मंत्री का संसद में अंबेदकर जी पर दिया गया बयान दुर्भाग्यपुर्ण है। उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। यह भी मांग किया कि प्रधानमंत्री अपने मंत्रिमंडल से गृह मंत्री को बर्खास्त करें। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर जी के बनाये संविधान से देश चल रहा है। भाजपा उसी संविधान को खत्म करना चाहती हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा होने नही देगी। इसके लिए राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक आन्दोलन कर रहे हैं। इस कार्यक्रम मे रामविणय शर्मा, सूरज कुमार, राकेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, मिर्नाल अनामय, गौरीशंकर यादव, तारर्केश्वर सिंह, अविद मजीद इराकी, कमरान हुसैन, रामधार शर्मा व अन्य लोग शामिल थे। फोटो-24 दिसंबर जेहाना-07 कैप्शन- शहर स्थित सड़क पर अंबेडकर सम्मान यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।