Jahanabad News: सहयोग शिविर में कई मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन
Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां आम लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए।

Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। जिलाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश पर करपी एवं बंसी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां आम लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। जिला से प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में कुछ मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया, जबकि शेष आवेदनों को शीघ्र समाधान के लिए लंबित रखा गया।
कार्यक्रम का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहाई पंचायत मुख्यालय में आयोजित शिविर में कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदन समस्या के समाधान के लिए लंबित रखे गए। शिविर में पंचायत के मुखिया अभिषेक रंजन सहित विभिन्न विभागों के कर्मी मौजूद थे। अईयारा पंचायत में तीन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें एक का निष्पादन किया गया। खजूरी पंचायत में 14 आवेदन मिले, जिन्हें समाधान के लिए लंबित रखा गया। वहीं चौहर पंचायत में आठ आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें एक का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया। इसी प्रकार बंसी प्रखंड की अनुवा पंचायत में 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आठ का निष्पादन किया गया। बलौरा पंचायत में 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें चार मामलों का ऑनस्पॉट समाधान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिन आवेदनों का शिविर में तत्काल निष्पादन नहीं हो सका है, उनमें दर्ज समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा शीघ्र समाधान किया जाएगा। सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर उन्हें सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। फोटो- 18 अगस्त अरवल- 13 कैप्शन- करपी प्रखंड के रोहाई पंचायत भवन में आयोजित सहयोग शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी व मुखिया अभिषेक रंजन व अन्य।

