ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार जहानाबादठंड ने दी दस्तक, ऊनी वस्त्रों की डिमांड बढ़ी (पेज पांच के लिए)

ठंड ने दी दस्तक, ऊनी वस्त्रों की डिमांड बढ़ी (पेज पांच के लिए)

किंजर। निज संवाददाता वहीं बुढ़-बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। मॉर्निंग वाक या देर शाम तक बाहर घुमने या रहने में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग लोग शॉल लपेट अपने घर में दुबकने को मजबूर हो गए...

ठंड ने दी दस्तक, ऊनी वस्त्रों की डिमांड बढ़ी (पेज पांच के लिए)
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जहानाबादMon, 13 Dec 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

किंजर। निज संवाददाता

दो दिनों से ठंड ने दस्तक दे दी है। लोग दो दिन पूर्व तक हाफ शर्ट और टीशर्ट में नजर आ रहे थे। कनकनी बढ़ते ही लोगों ने गर्म कपड़ा पहनना शुरू कर दिया है। शाम होते ही लोगों के शरीर पर गर्म कपड़ा दिखने लगा है। वहीं बुढ़-बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। मॉर्निंग वाक या देर शाम तक बाहर घुमने या रहने में परेशानी हो रही है। बुजुर्ग लोग शॉल लपेट अपने घर में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। दमा व अन्य बीमारी से ग्रसित लोगों ने गर्म पानी का सेवन करना शुरू कर दिया है। वे दिन भर गर्म पानी ही सेवन करने लगे हैं।

सर्दी बढ़ने से बिक्री के लिए लाए गए ऊनी वस्त्रों की दो दिनों से खरीदारी जोरों पर हो रही है। कपड़ा व्यवसायी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस बार बरसात को देखते हुए लोगों का अनुमान था कि ठंड की शुरुआत नवंबर माह से ही हो जाएगी, लेकिन इधर मौसम काफी गर्म रह रहा था। लेकिन इधर दो दिनों से पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ी है। वहीं पछुआ हवा चलने से किसानों में चेहरे पर खुशी की झलक दिख रही है। क्योंकि समय पर ठंड का मौसम न आने से रबी फसलों की वृद्धि प्रभावित हो रही थी। पछुआ हवा चलने से पटवन किए गए खेत भी जल्द तैयार होते हैं। वहीं गेहूं का अंकुरण भी अच्छा होता है।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े