दरधा नदी में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
जहानाबाद, निज संवाददाता। सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम द्वारा नदी किनारे जमा कूड़ा-कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थों की व्यापक सफाई की गई तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

जहानाबाद, निज संवाददाता। शहर से गुजरी दरधा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण को लेकर लाल मंदिर के पीछे दरधा नदी तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
स्वच्छता अभियान का संचालन
सफाई निरीक्षक के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम द्वारा नदी किनारे जमा कूड़ा-कचरा एवं अपशिष्ट पदार्थों की व्यापक सफाई की गई तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। निरीक्षण के दौरान जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति नमामि गंगे अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में जहां लोग खुले रूप से नदी किनारे कूड़ा फेंकते थे, वहीं अब प्लास्टिक के बोरों में गोबर, एक्सपायरी किराना सामग्री, खाने के पैकेट, घरेलू कचरा एवं बायो-मेडिकल वेस्ट तक नदी किनारे फेंका जा रहा है।
गंभीर चिंता और चेतावनी
मना किए जाने के बावजूद इस प्रकार की गतिविधियां जारी रहने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा करवाई कि कड़ी चेतावानी दी गई। बायो-मेडिकल वेस्ट के संबंध में सिविल सर्जन को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों को नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
भविष्य के लिए निर्देश
साथ ही स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में नदी किनारे कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक अथवा अन्य अपशिष्ट फेंकते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फोटो- 31 मई जेहाना- 05 कैप्शन- शहर स्थित दरधा नदी की रविवार को जेसीबी लगाकर सफाई करवाते अधिकारी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


