दरधा नदी के स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता अभियान
जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इसी कड़ी में जिला संगठन आयुक्त, बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय दरधा नदी किनारे, हिंदुस्तान मेडिकल के पीछे स्थित क्षेत्रों में...

जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश के आलोक में शनिवार को स्काउट एंड गाइट की टीम ने दरधा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता को ले अभियान चलाया। इस क्रम में जिला संगठन आयुक्त, बिहार राज्य भारत स्काउट एवं गाइड ने अपने स्काउट-गाइड के साथ दरधा नदी किनारे बसे घरों में जाकर लोगों को नदी में कूड़ा-कचरा न डालने के लिए जागरूक किया। इसी कड़ी में जिला संगठन आयुक्त, बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में स्थानीय दरधा नदी किनारे, हिंदुस्तान मेडिकल के पीछे स्थित क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान लोगों को नदी को स्वच्छ रखने, कचरा नदी में न डालने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान आमजन को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ नदी न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह जनस्वास्थ्य से भी सीधे जुड़ी हुई है। स्थानीय लोगो को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। जिला गंगा समिति ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोग नदी में कचरा न डालें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि दरधा नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


