Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsChirag Paswan Addresses Nomination Ceremony in Makhdum Pur NDA s Promising Future in Bihar
बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय:  चिराग पासवान

बिहार में एनडीए की सरकार बनना तय: चिराग पासवान

संक्षेप:

नामांकन के बाद सोमवार को मखदुमपुर में हुई आशीर्वाद सभा , लोजपा (आर) प्रत्याशी रानी कुमारी के नामांकन के बाद सोमवार को मखदुमपुर बस स्टैंड परिसर में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया।

Oct 21, 2025 09:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

नामांकन के बाद सोमवार को मखदुमपुर में हुई आशीर्वाद सभा -केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हुए शामिल मखदुमपुर, निज संवाददाता। लोजपा (आर) प्रत्याशी रानी कुमारी के नामांकन के बाद सोमवार को मखदुमपुर बस स्टैंड परिसर में नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए की सरकार बनना तय है। इसलिए सरकार में अपनी भागीदारी देने के लिए रानी कुमारी को अपना बहुमूल्य वोट देकर जीताएं। उन्होंने कहा कि बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

केंद्र सरकार और बिहार सरकार के द्वारा विकास के लिए कई कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। जिसका लाभ आप सभी लोगों को मिल रहा है। बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे इसके लिए एनडीए की सरकार आवश्यक है। आप पिछले राजद सरकार के कार्यकाल और नीतीश कुमार के कार्यकाल की तुलना कर देख ले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा बिहार के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। विकसित बिहार बनाना है तो एनडीए को जिताना है। सभा को पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार और चंदेश्वर चंद्रवंशी ने भी संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे। फोटो- 21 अक्टूबर जेहाना- 03 कैप्शन- मखदुमपुर से लोजपा प्रत्याशी रानी कुमारी के नामांकन के बाद सोमवार को बस स्टैंड में आयोजित सभा में बोलते लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान।