Jahanabad News: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में जिले के तीन आवेदनों का हुआ समाधान
Jahanabad News: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय ‘सहयोग’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना से राज्य स्तरीय ‘सहयोग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इ

Jahanabad News: मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय ‘सहयोग’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।
कार्यक्रम का उद्घाटन
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को पटना से राज्य स्तरीय ‘सहयोग’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय आवेदन प्राप्ति केंद्र एवं देशरत्न मार्ग स्थित आवेदन प्राप्ति केंद्र के बीच विकसित ‘सहयोग पथ’ का भी उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के प्रभावी निस्तारण से ही लोगों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत होगा।
आवेदकों की समस्याओं का समाधान
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जहानाबाद जिले के तीन आवेदक भी शामिल हुए। इनमें रामकृत चौधरी (मीटर परिवर्तन), एम. के. सिंह (बिजली पोल शिफ्टिंग) और गुंजन कुमार (नल-जल योजना से संबंधित मामला) शामिल थे। जिला प्रशासन के निर्देश पर इन तीनों मामलों का संबंधित विभागों द्वारा पहले ही समाधान कर दिया गया था। आवेदकों ने अपनी समस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
प्रशासन के निर्देश
कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके। इस अवसर पर संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, विद्युत एवं पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। फोटो- 14 जुलाई जेहाना- 15 कैप्शन- शहर स्थित डीएम ऑफिस में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित डीएम छिरिड वाई भूटिया व अन्य वरीय पदाधिकारी।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


