ऊंटा मंदिर में श्रीशनिदेव जन्मोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु, की पूजा - अर्चना
जहानाबाद के ऊंटा मोड़ स्थित मंदिर में शनिवार को श्री शनिदेव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और सुख, शांति की कामना की। पुजारी त्रिलोकी पांडेय की अगुवाई में सामूहिक आरती हुई। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और देर रात तक प्रसाद वितरण हुआ।

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के ऊंटा मोड़ के समीप स्थित मंदिर में शनिवार को श्रीशनिदेव जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह का माहौल था। एक सप्ताह पूर्व से ही तैयारी की जा रही थी। इस पावन मौके पर हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पूजा - अर्चना की और सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी त्रिलोकी पांडेय की अगुआई में पूजा - पाठ का दौर सुबह से ही चल रहा था। शाम में सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। पुजारी त्रिलोकी पांडे ने बताया कि हजारों लोगों ने मंदिर में दीप जलाए।
जन्मोत्सव के मौके पर शनिदेव के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देर रात तक प्रसाद वितरण में शामिल होकर लोग भंडारे का आनंद लिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


