नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर अबीर गुलाल लगाकर मनाया जश्न
अरवल, निज संवाददाता।कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद, नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में...

अरवल, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। अरवल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भगत सिंह चौक पर अबीर गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद, नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। वह इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के नेता बन गए हैं।
खुशी व्यक्त करने वाले में कुशवाहा चन्दन, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जय साहू, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, सह संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष चंदन खत्री, मंडल अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, भरत यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, नगर महामंत्री उमाकांत यादव, रविन्द्र साव, वंशी महामंत्री राजेश कुमार, कलेर पंचायत अध्यक्ष अमन सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। इनसेट नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी कुर्था, एक संवाददाता। नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकताओं ने हर्ष व्यक्त किया ए। मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि नितिन नवीन कर्मठ, युवा एवं सशक्त नेता के रूप में पूरे देश जाने जाते हैं। बिहार के लिए गौरव पूर्ण क्षण है। जिला मंत्री सह अरवल विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स ने कहा कि बिहार एवं बिहारियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय है। बधाई देने वालों में प्रदेश कार्य समिति सदस्य अंजनी कुमार राजू, सुरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सविता शर्मा, रामाशीष दास, जिला महामंत्री संगीता कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राकेश रंजन साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता लाला शर्मा, मंडल महामंत्री संजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रंजन कुमार, मंडल मंत्री राम भवन शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आशुतोष पांडे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदन वत्स, पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र कुमार दीपक, जिला उपाध्यक्ष संजीत कुमार सिंह, जिला मंत्री मीरा सिंह, करपी मंडल भाजपा अध्यक्ष भरत कुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कुर्जी कुमार, चंदन कुमार सिंह, रामनारायण भगत, नीतीश कुमार सिंह, किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं। फोटो- 20 जनवरी अरवल- 16 कैप्शन- नितिन नवीन को भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अरवल में मंगलवार को एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी जताते भाजपाई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




