भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
वक्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की, कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन अरवल के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी...

वक्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की छात्राओं को अंग वस्त्र एवं पठन सामग्री देकर किया गया सम्मानित अरवल, निज प्रतिनिधि। कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन अरवल के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वीं जयंती के उपलक्ष में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। वहीं संगोष्ठी की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त विनोद कुमार के द्वारा की गई। इस अवसर पर जिले के कवि, कवयित्री, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी गण भाग लिए। उपस्थित लोगों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कविता पाठ कर संगोष्ठी में चार चांद लगाया दिया। अतिथि गण पदाधिकारी गण, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के अद्वितीय विरासत लोकतांत्रिक सिद्धांतो एवं उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यो पर विस्तार से अपना-अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की, साथ ही एक कुशल राजनीतिज्ञ, प्रखर वक्ता एवं कवि हृदय के रूप में देश की सेवा लिए उनके योगदान की सराहना भी की। सभी वक्ताओं एवं कविता पाठ करने वाले कवियों एवं छात्र-छात्राओं को अंग वस्त्र एवं पठन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। संगोष्ठी का संचालन शिक्षा विभाग के मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. सुनैना कुमारी के द्वारा किया गया। संगोष्ठी में अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी बिंदु कुमारी, तिवारी वरीय उपसमाहर्ता ऋषिकेश तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी कैलाश नाथ, जिला योजना पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वंशी, जी ए उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक भिखर रविदास, प्लस टू उच्च विद्यालय उमैराबाद के शिक्षक रवीश कुमार, मध्य विद्यालय बहादुरपुर के शिक्षक यशवंत कुमार, उच्च मध्य विद्यालय मद्रासी के शिक्षिका संगीता कुमारी के साथ ही कई विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया। फोटो-26 दिसंबर अरवल-02 कैप्शन-अरवल कलेक्ट्रेट में पूर्व पीएम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का उद्ष्घाटन करते उप विकास आयुक्त विनोद कुमार व अन्य वरीय पदाधिकारी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।