इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम से नौ लाख रुपये के सामानों की चोरी
चोरो ने गोदाम का ताला तोड़ दिया घटना का अंजाम , नगर थाना क्षेत्र के मचला स्थित इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने नौ लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया।

चोरो ने गोदाम का ताला तोड़ दिया घटना का अंजाम जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के मचला स्थित इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने नौ लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया। राजा बाजार सत्संग नगर निवासी दुकान संचालक राजीव रंजन कुमार ने इस संबंध में नगर थाने की पुलिस को सूचना दी है। दुकानदार ने बताया कि प्रतिदिन की तरह बुधवार की शाम गोदाम का ताला बंद कर घर चले गए। सुबह सामान लेने आया तो देखा कि गोदाम का ताला टूटा पड़ा है एवं गोदाम में रखे करीब नौ लाख रुपए के इलेक्ट्रिक सामान गायब हैं।
बताया जाता है कि राजीव रंजन कुमार का शहर के मुरलीधर रेस्ट हाउस में इलेक्ट्रिक का दुकान है जो वर्षों से संचालित है। दुकान का मचला इलाके में गोदाम था। जहां चोरों ने बुधवार की रात ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। दुकान संचालक ने बताया है कि दुकान के गोदाम में सीसीटीवी भी लगाया गया था लेकिन चोरों ने सबसे पहले आते ही सीसीटीवी के तार को काट दिया और तोड़फोड़ करते हुए डीभीआर को क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोस के कमरे में सीसीटीवी लगा हुआ था जहां बुधवार की रात करीब 9 बजे संदिग्ध कर प्रवेश करते दिखे हैं। इस मामले की छानबीन में जुट गई है। फोटो- 12 फरवरी जेहाना- 29 कैप्शन- शहर स्थित राजा बाजार इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में चोरी के बाद बिखड़ा पड़ा सामान।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




